फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में चोरी, सीसीटीवी में दिखा कर्मचारी

Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कारगिल चौराहे के पास आरके मार्केटिंग इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में रविवार को चोरी हो गई। आरोप है कि कर्मचारी ही सात लाख रुपये और सामान चोरी कर भागा है। वह शोरूम के सीसीटीवी में दिखा है। सिकंदरा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शोरूम जयपुर हाउस के रहने वाले राहुल अग्रवाल संचालित करते हैं। मैनेजर विशाल गोयल ने पुलिस को बताया कि सप्ताहभर पहले ही एक युवक शोरूम पर काम करने आया था। दो दिन से वह काम पर नहीं आया। शनिवार शाम शोरूम मेंं आकर अन्य कर्मचारियों से मिला। मौका देखकर शोरूम के ऊपरी तल पर छिप गया। रात में शोरूम से सात लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिए। शोरूम में सजावट के लिए बनाए होल के रास्ते छत पर पहुंचा और होर्डिंग के पोल की मदद से नीचे उतर कर भाग गया। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी देखने पर आरोपी दिख गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें