फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना से संक्रमित एक मरीज मिला, सक्रिय मामलों की संख्या 21

Fri, 12 Feb 2021 07:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में अब कोरोना वायरस के 21 सक्रिय मामले रह गए हैं। शुक्रवार को सिर्फ एक ही संक्रमित मरीज मिला। जिले में अब तक 514033 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 10510 संक्रमित मिले, जिनमें से 10317 मरीज ठीक हो गए। 172 की मौत हो गई।  

विज्ञापन


इससे पूर्व गुरुवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला। दस माह बाद पहली बार ऐसा हुआ जब ताजनगरी में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। अब यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 21 ही रह गई है। स्वस्थ होने की दर 98.18 फीसदी हो गई है। 

जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला मार्च 2020 में सामने आया। इसी माह संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। लॉकडाउन लगने के बाद भी अप्रैल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते गए। मई, जून माह में रोजाना 10 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। 
विज्ञापन


सितंबर वह माह था, जब जिले में एक दिन में 100 से लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अक्तूबर माह से कोरोना के नए मामले घटने शुरू हुए। नवंबर, दिसंबर में भी उत्तरोत्तर संख्या कम हुई। जनवरी 2021 में रोजाना 10 से कम मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने लगी। फरवरी में संख्या पांच से नीचे आ गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें