फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों के विकास के लिए गंभीर हैं सीएम योगी, विधायकों को दिया भरोसा

विज्ञापन
कासगंज सदर विधायक देवेंद्र राजपूत व पटियाली विधायक ममतेश शाक्य सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात क - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। एक बार फिर से सोरों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की उम्मीदों को पंख लगे हैं। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विधायकों ने सोरों को तीर्थस्थल घोषित कर विकास कराने का मामला उठाया। साथ ही कादरगंज गंगाघाट पर पक्के घाट के निर्माण की बात रखी।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोरों तीर्थस्थल के विकास का मामला उनके संज्ञान में है। वे यहां के विकास कार्यों की योजना की स्वीकृति को लेकर गंभीर हैं। सीएम ने सोरों आने की इच्छा भी व्यक्त की। विधायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंभीरता के साथ जिले की इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार किया है। वे निश्चित ही तीर्थनगरी के संबंध में अवश्य कुछ निर्णय लेंगे।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में एटा आगमन के दौरान सोरों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा अभी तक क्रियान्वित नहीं हुई है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा विकास को लेकर भेजी गई डीपीआर शासन में लंबित है। विधायकों ने पटियाली के कादरगंज गंगाघाट पर पक्के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इस पर भी मुख्यमंत्री ने विचार करने का भरोसा दिया। जिले की अन्य समस्याओं पर भी विधायकों ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस दौरान सह संयोजक उत्तर प्रदेश मतस्य प्रकोष्ठ सत्येंद्र कश्यप बौबी भी प्रतिनिधि मंडल में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें