फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital House Arrest: महिला डॉक्टर हुईं ऐसी वारदात का शिकार, दो घंटे की घर में कैद...लगा दो लाख रुपये का झटका

Tue, 30 Jul 2024 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

महिला चिकित्सक को डिजिटल हाउस अरेस्ट किया गया। वो दो घंटे तक कमरे में कैद रहीं। इस दौरान साइबर अपराधियों ने उनसे दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर से साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर 2 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें वीडियो कॉल कर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर लिया। कमरे से बाहर निकलने पर गिरफ्तारी की धमकी दी। 2 घंटे तक बाहर नहीं जाने दिया। खाते में रकम जमा करने पर कॉल काटा गया। बाद में डाॅक्टर को ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 

महिला डाक्टर एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। 26 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि आपके खाते की मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जांच की जा रही है। अगर, इसमें सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी कर ली जाएगी। विश्वास दिलाने के लिए नाम और आधार नंबर भी उन्हें बताया।

 

धमकी दी कि कॉल काटने पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में किसी को भी नहीं बताने के लिए कहने लगे। कुछ देर बाद उन्हें वीडियो कॉल पर ले लिया। कॉल पर कुछ लोग पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी पुलिस अफसर के ऑफिस से बात हो रही है। कॉल पर उनसे कई सवाल पूछे गए।

 
विज्ञापन

महिला डाॅक्टर उठने का प्रयास करतीं तो अपराधी उन्हें धमका देते। कहते कि तत्काल वारंट जारी कर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंच जाएगी। इसलिए कहीं भी जाओ मत। जैसा कहते हैं, वैसा ही करती चलो। महिला डाॅक्टर घबरा गईं। उनसे 2 लाख रुपये मांगे गए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कॉल कट गया। बाद में उन्हें किसी ने बताया कि इस तरह से साइबर अपराधी ठग रहे हैं। वह पुलिस के पास पहुंचीं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें