फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा छोड़ टिंकू भैया ने कार्यकर्ताओ के साथ थामा सपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी में कुनबा बढ़ रहा हैं। बुधवार को भाजपा नेता अरूण राजपूत उर्फ टिंकू भैया ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें सपा जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कैंप कार्यालय बिलराम गेट पर सपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है। समाजवाद के लिए पार्टी के पदाधिकारी दृढ़ संकल्पित हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियां जन हित की नीतियां हैं। समाज के शासन काल में समान रूप से पूरे प्रदेश में विकास कार्य किए गए।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं और सपा के शासन को याद कर रहे हैं। उनके सपा में शामिल होने पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह लोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश राजपूत, जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव, मनोज यादव, स्वदेश यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें