श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को शांति बनी रही, वहीं एहतियातन सुरक्षा भी कड़ी रही। मिश्रित आबादी में पैदल गश्त करके पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।
शुक्रवार को नमाज के बाद नागरिकता कानून के विरोध से मथुरा का माहौल कुछ देर गर्माया था, लेकिन उसके बाद शहर में शांति कायम है। रविवार को भी सुरक्षा पूरी तरह से फूल प्रूफ रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएस के जवान मुस्तैद नजर आए।
पुलिस जवानों के संग पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मिश्रित आबादी में पैदल गश्त की। अफसरों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। शाम तक पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने पूरी तरह से निगाहें बनाई रखी।