फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठगों ने सेवानिवृत्त बैंककर्मी के खाते से पार कर दिए 40 हजार, साइबर सेल कर रही जांच

Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ठगों ने सेवानिवृत्त बैंककर्मी के खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। साइबर सेल मामले की जांच कर रही। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधियों ने परिचित बनकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को धोखाधड़ी का शिकार बना लिया। खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में पांच महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमपुरी निवासी हेतराम ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी को कॉल आया। उन्हें लगा कि कॉल उनके सहकर्मी रहे राजेश कश्यप ने की। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसे एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये देने हैं। मगर, ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसलिए तुम ऑनलाइन भुगतान कर दो। मैं तुम्हारे खाते में रकम जमा कर रहा हूं। हेतराम तैयार हो गए।

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

उनके पास दोबारा मैसेज आया

तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें 20 भेजने के बारे में लिखा था। मैसेज पर क्लिक करते ही उनके खाते से फोन-पे के माध्यम से 20 हजार रुपये कट गए। जब उन्होंने इस बारे में कॉल करने वाले से कहा तो उसने रकम वापस करने को कहा। इस पर उनके पास दोबारा मैसेज आया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

20 हजार रुपये और कट गए

दोबारा क्लिक करने पर उनके खाते से 20 हजार रुपये और कट गए। इस पर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। रकम वापस करने को कहा तो कॉल कट गई। मामले में साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें