फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस में तीन युवक हुए जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। किशनी थाना क्षेत्र के गांव उजागरपुर के पास बुधवार की सुबह तीन युवक अचेतावस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची कुसमरा चौकी पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर बताया कि वह लोग प्राइवेट बस से नोएडा से कानपुर जा रहे थे। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गए। पुलिस ने युवकों के परिजन को सूचना दी है।
विज्ञापन

इटावा रोड उजागरपुर के पास बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीन युवकों को अचेतावस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो वे बेहोशी की हालत में थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को किशनी सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर युवकों ने अपने नाम विपिन कुमार, शिवम और सोनू निवासी गांव ज्योति, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात बताया। बताया कि वह लोग नोएडा के सेक्टर 37 में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार शाम आनंद बिहार से प्राइवेट बस से कानपुर जाने के लिए बैठे थे। रास्ते में तीनों जहरखुरान गैंग का शिकार हो गए। पता भी नहीं चला कि कब चालक उन्हें यहां उतार कर चला गया। युवकों ने बताया कि उनका काफी सामान, नकदी आदि गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें