मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में सोमवार की शाम कोसी-शाहपुर मार्ग पर गांव सुजावली के समीप ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
भीकागढ़ी में एक भट्ठा पर काम करने वाले तालिब (22) अली मोहम्मद निवासी गांव नीवगांव थाना गोवर्धन, अल्लानूर (32) पुत्र जिम्मा निवासी नौरंगाबाद रिफाइनरी मथुरा एवं बबलू (30) पुत्र पून्ना निवासी नीमगांव गोवर्धन बाइक से बुखरारी की ओर आ रहे थे।
गांव सुजावली के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।