मथुरा रोड पर सांड़ को बचाने में टेंपो पलटने से बालक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। रविवार को रात 8 बजे मथुरा से राया आते समय थाना राया के गांव मल्है के पास सांड़ को बचाने में टेंपो पलट गया।
इसमें सवार भविष्य (3) पुत्र गोपाल वार्ष्णेय निवासी मवेशियान गली राया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नयति हास्पिटल ले गए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। टेंपो पलटने से छह सवारियां भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।