फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के दोषी को तीन साल की सजा

Sat, 16 Mar 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के दोषी को तीन साल की सजा
विज्ञापन

एसीजेएम द्वितीय ने तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव राजेपुरा में छह साल पहले भैंस चुराने वाले को तीन साल की सजा सुनाई गई है। उसके कब्जे से चुराई गई भैंस भी बरामद हुई थी। एसीजेएम द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी ने उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

थाना कुरावली के राजेपुरा निवासीर दलवीर सिंह के मकान के बाहर बंधी भैंस साल 2018 में चोरी हो गई थी। दलवीर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बजीर उर्फ अफजाल निवासी बंजारा टोला अंसारियान थाना अलीगंज जिला एटा को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की गई भैंस भी बरामद हुई। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। जांच करने के बाद मुकदमे की सुनवाई करने के लिए बजीर उर्फ अफजाल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी के न्यायालय में हुई। गवाहों ने बजीर के खिलाफ न्यायालय में गवाही दी। गवाही के आधार पर उसके खिलाफ भैंस चुराने का आरोप साबित हुआ। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र कुमार कनौजिया ने सजा देने की दलील दी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी ने अफजाल को तीन साल की सजा सुनाकर 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन




दूसरे गांव से भी चुराई थी भैंस

थाना कुरावली के गांव सिरसा में भी वर्ष 2018 में कमलेश कुमार के घर के बाहर बंधी भैंस चुरा ली गई थी। कमलेश की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने भैंस चुराने के मामले में बजीर उर्फ अफजाल निवासी बंजारा टोला अंसारियान थाना अलीगंज जिला एटा को पकड़ा था। चुराई गई भैंस बरामद नहीं होने पर उसके खिलाफ भैंस चुराने के आरोप में चार्जशीट न्यायालय में भेजी थी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र कुमार कनौजिया की दलील पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बजीर को तीन साल की सजा सुनाकर 1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें