फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज में मां-बाप से बिछड़ गई तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने इस तरह खोज निकाली बच्ची

Mon, 18 Aug 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज का दीदार करने आए मध्य प्रदेश के परिवार की तीन वर्षीय मासूम अधिक भीड़ की वजह से बिछड़ गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने  सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बटियागढ़ दमोह से ताजमहल देखने आए दिनेश लोधी की तीन वर्षीय बेटी नित्या बाहर आते समय पश्चिमी गेट के पास से भीड़ में परिजन से बिछड़ गई। परिजन काफी देर तक तलाश करते रहे, जब बेटी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को ढूंढ निकाला और उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के नूंह से आए पर्यटक हिदायत खान का मोबाइल ताजमहल देखने के दाैरान गुम हो गया। वह एक दुकान पर मोबाइल छोड़ आए थे। थाना ताजमहल सुरक्षा में नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम को मोबाइल मिला। इस पर एनाउंसमेंट सेंटर से मोबाइल के बारे में जानकारी दी गई। बाद में पर्यटक ने मोबाइल पर काॅल किया। पुलिस ने काॅल रिसीव की और पर्यटक को बुलाकर मोबाइल लाैटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें