थाना मांट क्षेत्र के गांव बिलन्दपुर निवासी हाकिम सिंह की तीन वर्षीय पुत्री प्रियल का शव उसके घर के अंदर ही लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला। हाकिम की पत्नी साधना अपने बीमार छोटे बेटे को दोपहर में दवा दिलाने के लिए टेंटीगांव गई हुई थी और घर पर तीन वर्षीय बेटी प्रियल को अकेला छोड़ गई। पिता हाकिम सिंह सुबह ही मजदूरी करने के लिए चले गए। जब मां साधना लौटकर आई तो घर के अंदर प्रियल का शव लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसकी किसी धारदार हथियार से गला काटा गया था।
बालिका की हत्या से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। हत्या के पीछे के कारणों को लेकर पीड़ित परिवार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। किसी से कोई रंजिश भी नहीं बता रहे हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ मांट गुंजन के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और फिंगर प्रिंट भी एकत्र किए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की चार टीम बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाई गई है और जल्द ही बालिका की हत्या का मामला खुलासा किया जाएगा। उधर मृतक परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता हाकिम ने अज्ञात द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
गांव में पुलिस बल किया तैनात
मासूम बालिका की हत्या मामले के बाद थाना मांट का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है और गांव में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस को नजर रखे हुए है।
रंजिशन की जानकारी कर रही पुलिस
अज्ञात द्वारा बालिका की हत्या के पीछे किस की साजिस है इसके लिए पुलिस परिवार की रंजिश भी खंगाल रही है हालांकि अभी तक चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है।