फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद हादसा: आगरा में खेलते समय टब में गिरने से बालक की मौत, एक घंटे बाद हुई घटना की जानकारी

Tue, 08 Jun 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

घर में खेलने के दौरान पानी भरे टब में गिर जाने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। करीब एक घंटे तक बच्चे के नहीं दिखने पर खोजबीन के दौरान परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
पानी के टब में डूबने से बच्चे की हुई मौत, गमजदा परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव दलईपुरा में घर में खेलने के दौरान पानी भरे टब में गिर जाने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। करीब एक घंटे तक बच्चे के नहीं दिखने पर खोजबीन के दौरान परिजनों को घटना का पता चला।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक त्रिवेंद्र सिंह का तीन वर्षीय पुत्र रितेश सोमवार की सुबह 9 बजे आंगन में खेल रहा था। उसकी मां नीतू देवी घर के काम कर रही थी। तभी खेलते-खेलते रितेश बाथरूम की तरफ चला गया। जहां के पानी भरे रखे टब में वह गिर गया।

जब करीब एक घंटे तक रितेश नहीं दिखा, तो मां नीतू देवी और परिवार के अन्य लोग उसे खोजने लगे। तलाश करने के दौरान वह बाथरूम में पानी भरे टब में गिरा दिखा। यह देख चीख-पुकार मच गई। परिजन बच्चे को लेकर फतेहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने चेकअप करते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे से घर में मातम छा गया। मां नीतू की तो रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा: दूसरी लहर में सबसे कम मरीज मिले, सक्रिय केस बढ़कर हुए 215, महिलाओं के लिए लगाया टीकाकरण शिविर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें