फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन गांवों ने रोकी भंडाई फ्लाईओवर निर्माण की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। इटावा से आगरा कैंट के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब 10 किलोमीटर लंबे भंडाई फ्लाईओवर का निर्माण तीन गांवों के अधिग्रहण के पूरा न होने की वजह से अटक गया है। अब डीएम मनीष बंसल ने अधिग्रहण पूरा कराने के लिए सभी संबंधित एसडीएम से प्रकरण में पूरी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर का मुख्य उद्देश्य इटावा की ओर जाने वाली डाउन ट्रेनों के लिए सुगम मार्ग प्रदान करना है। मौजूदा समय में आगरा कैंट से इटावा के बीच संचालित होने वाली हर ट्रेन को व्यस्ततम दिल्ली-मुंबई अप व डाउन लाइन की वजह से इटावा के कराैंदा और आगरा के भंडाई रेलवे जंक्शन के आउटर पर रुकना पड़ता है।
यार्ड से होकर गुजरने के दौरान हाॅल्ट की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और इससे यात्री परेशान होते हैं। रेलवे ने इसी परेशानी के स्थायी समाधान के लिए 10 किमी. लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का प्लान बनाया और अधिग्रहण शुरू किया। आगरा के करीब सात गांवों में अधिग्रहण होना था। कागजों पर सभी गांव में अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी हो गईं।
विज्ञापन

हालांकि जब रेलवे ने मुआवजा राशि जमा कराने के लिए किसानों से संपर्क शुरू किया तो टोडरा, उरसा, बिसहरा गांव के ग्रामीणों ने मुआवजा कम होने की बात कहते हुए दस्तावेज देने से मना कर दिया। ग्रामीणों के इस रवैये के चलते निर्माण शुरू होने से पहले ही अटक गया।
रेलवे अधिकारियों ने संबंधित एसडीएम से संपर्क किया लेकिन बात नहीं बनी। अब अधिकारियों ने जिलाधिकारी से संपर्क साधा है। डीएम ने सदर, खेरागढ़ और फतेहाबाद के एसडीएम से मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे के कदम पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें