मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने शुक्रवार को बेवर विकास खंड के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापिका बीएसए के पहुंचने के बाद स्कूल पहुंचीं। बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है।
बीएसए कमल सिंह ने शुक्रवार की सुबह 9:50 बजे बेवर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका किरन वर्मा, सहायक अध्यापिका दीप्ती और सुजाता अनुपस्थित थीं। बीएसए ने यहां बच्चों को बैठाकर कक्षा शुरू की 10 बजे प्रधानाध्यापिका किरन वर्मा स्कूल पहुंचीं। लेकिन एक सहायक अध्यापिका अनुपस्थित रहीं। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका और दोनों शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया। यहां से बीएसए प्राथमिक विद्यालय मेरापुर छदामी पहुंचे। यहां सारा स्टाफ मौजूद था। बीएसए ने बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी और गणित के सवाल किए बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बीलपुर खास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां भी सारा स्टाफ मौजूद रहा। यहां के बच्चों ने बीएसए द्वारा पूंछे गए सवालों के उचित जवाब दिए। बच्चों ने अंग्रेजी और हिंदी की कविताएं भी कंठस्थ सुनाईं। इस पर बीएसए े विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।