फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मदरसे से भागे तीन छात्र, शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 20 Jul 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरनाहल के गांव इकहरा स्थित एक मदरसे से तीन छात्र भाग निकले। पड़ोस के गांव निबहरा पहुंचकर जान का खतरा बताया तो लोग थाने ले आए। घबराए छात्रों ने बताया कि आलिम (शिक्षक) उन्हें चाकू से गला काटने की धमकी देते हैं। खाना भी ढंग से नहीं देते और डंडा से मारपीट की जाती है। पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इकहरा निवासी तीन नाबालिग एक मदरसे में तालीम हासिल कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह वह नजर बचाकर वहां से भाग निकले। पड़ोस के गांव निबहरा पहुंचकर लोगों को बताया कि जान खतरे में है।

लोग तीन छात्रों को लेकर थाने पहुंच गए। छात्र बेहद भयभीत नजर आ रहे थे, जब उनसे भागने की वजह पूछी गई तो वह सहम गए। बताया कि मदरसा में तालीम के नाम पर उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्हें भर पेट खाना तक नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र ने बताया कि आलिम धमकी देते हैं कि छत पर ले जाकर चाकू से गला काट देंगे। इसी भय की वजह से वह लोग मौका पाकर मदरसा से भाग निकले। उधर, थाना पुलिस शुरू से ही मामले के निपटारे में जुट गई थी। 

तीनों ही छात्रों के आरोप दरकिनार करते हुए परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। वहीं स्थानीय लोग भी थाना पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर छात्रों के साथ कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार थाना पुलिस ही होगी। शिकायत के बाद भी जांच करना तक जरूरी नहीं समझा। 

अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बच्चों को पाठ याद करने को दिया था वह नहीं कर पाए। इस वजह से शिक्षक ने उन्हें डाटा। इसके चलते बच्चे मदरसा से भाग कर पड़ोसी गांव निबहरा पहुंच गए थे। उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें