फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शार्ट सर्किट से तीन मंजिला होटल लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Mon, 13 Jun 2022 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिकंदरा हाईवे पर तीन मंजिला होटल कनक पैलेस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस होटल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी ठहरे हुए थे।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  
 
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा के बाईंपुर मोड़ स्थित होटल कनक पैलेस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख होटल कर्मियों ने शोर मचाया। इस पर कमरों को खाली कराया गया। करीब एक घंटे में आग बुझा ली गई। 
विज्ञापन


हाईवे पर तीन मंजिला होटल कनक पैलेस है। होटल में बड़ी संख्या में लोग रुके थे। आगरा में आयोजित हुई पीसीएस की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी भी यहां ठहरे हुए थे। पुलिस ने बताया कि तड़के चार बजे होटल के बाहर लगे पोल से जा रहे तारों में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई। कर्मचारियों ने देखा तब तक आग पहली और दूसरी मंजिल की बालकनी तक पहुंच गई थी। कुछ ही देर में कर्मचारी आ गए। 

होटल के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड़ के सूचना दी गई। होटल से उठती लपटें देखकर वाहन भी रुक गए। होटल कर्मियों  सूचना पर पुलिस और दमकल आ गईं। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग होटल के अंदर नहीं पहुंची। आग में हुए नुकसान का अभी सही आंकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें