आगरा-दिल्ली रेल लाइन पर सोमवार को तीन लोगों की ट्रेनों से कटकर मौत हो गई। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की शनाख्त नहीं हो सकी है। पहला हादसा आगरा कैंट स्टेशन पर पार्सलघर के समीप हुआ।
नए पार्सलघर के सामने सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इंस्पेक्टर विजय सिंह चक ने बताया कि लगभग 48 वर्षीय मृतक कुर्ता-पजामा पहने था। उसकी जेब से कोई टिकट नहीं मिला है। 800 रुपये मिले हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरा हादसा दोपहर दो बजे राजा मंडी रेलवे फाटक के नजदीक हुआ। मालवीय कुंज, लोहामंडी निवासी पुनीत (33) पुत्र भगवान दास की राजा मंड़ी में दुकान है। सोमवार को बाजार बंद होने के कारण दोपहर को स्टेशन की ओर से लौट रहा था।