फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश कराने गई राजस्व टीम पर हमला, महिला सिपाही सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Mon, 24 Jun 2019 08:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में सोमवार को चकरोड की जमीन की पैमाइश कराने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में दो महिला सिपाहियों समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की जीप के शीशे टूट गए। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए पथराव कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। 
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव झपरा में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन की चकरोड को कब्जा रखा है। सोमवार को राजस्व की टीम आरआई कोसी धर्म सिंह और दो लेखपाल गांव झपरा में पहुंचे। यहां पर चकरोड की पैमाइश कर रही टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव होते देख राजस्व की टीम तो भाग खड़ी हुई। 

ग्रामीणों ने पथराव करते हुए पुलिस की जीप के शीशे टूट गए। पथराव में महिला सिपाही मोनी, प्रियंका के अलावा सिपाही अवधेश और बेजम सिंह घायल हो गए। इसी बीच अन्य थानों को फोर्स बुलाकर पथराव कर रहे ग्रामीणों को लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 15 ग्रामीणों को पकड़ा

पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 15 ग्रामीणों को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि आरआई कोसी धर्म सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीन महिलाओं समेत 15 ग्रामीणों को पकड़ा है।

टीम ने चरी के खेत में छिपकर बचाई जान

चकरोड की पैमाइश को गई राजस्व टीम पर जब ग्रामीणों ने पथराव किया तो भागकर टीम ने चरी के खेत में छुपकर जान बचाई। पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की तो चरी के खेत में छिपी राजस्व की टीम बाहर निकलकर आ सकी। 

पुलिस को लाठी फटकारते देख बराती भागे

राजस्व टीम पर पथराव के बाद पुलिस ने लाठी भांजी तो गांव के करतार की बेटी पूजा और राधा की बरात में आए बराती भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लाठी फटकारने से छह ग्रामीण घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। राजस्व टीम का कहना है कि चकरोड को लालाराम आदि ने उपले थापकर कब्जा रखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें