फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित किशोरी सहित तीन लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित एक किशोरी सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि 200 से अधिक लोग अलग-अलग स्थानों पर उपचार ले रहे हैं। जिला अस्पताल में कराई गई जांच में पांच लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास सेक्टर एक निवासी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह की 60 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई थी। शहर के भोगांव रोड स्थित गांव ललूपुर निवासी स्वर्गीय सरदार सिंह की 11 वर्षीय पुत्री रश्मी को बुखार आने पर परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को उसकी भी मौत हो गई। कस्बा ज्योंती निवासी नेत्रपाल शाक्य के 33 वर्षीय पुत्र हरिओम शाक्य की भी बुखार से निजी डॉक्टर के यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसमें डेंगू के लक्षण भी मिले थे। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 55 लोगों की डेंगू जांच की गई। जिसमें से पांच लोग डेंगू पॉजिटिव मिले। अस्पताल प्रशासन डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है।
कस्बा ज्योंती में 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में
ज्योंती। कस्बा में पिछले 15 दिनों से बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर उपचार भी कराया था। इसके बाद भी यहां मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। वर्तमान में कस्बा में 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। कई लोगों में डेंगू के लक्षण भी मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें