फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: बरात ले जाने के दौरान करंट लगने से तीन बैंडकर्मियों की मौत, एक युवक घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

Wed, 06 Mar 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर ने संतोष, पदम सिंह और अंचल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह सब बैंड के कर्मचारी हैं। घायल सचिन ने बताया कि बैंड को घुमाते समय करंट गया था।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ के गांव सालेहनगर में बैंड बजाने के लिए पहुंचे बैंडकर्मियों की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। गांव में शादी समारोह में मातम सा छा गया। एम्बुलेंस ने चार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खेरागढ लाया गया। जिसमें चिकित्सकों ने तीन को मृत घोेषित कर दिया। वहीं जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने तीनों मृतकों के परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव सालेनगर में अतर सिंह के यहां आगरा सिंकदरा से बरात आई थी। शादी समारोह में दूधादारी का सूर्या बैंड पहुंचा था। सालेनगर स्कूल के पास बरात स्थल से पहले ही कर्मचारी बैंड बजाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक हाई टेंशन लाइन से करंट उतर आया, जिससे तीनों कर्मचारी झुलस गए। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। करंट आने की खबर पर हडकंप मच गया। मौके पर एम्बुलेंस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करंट लगने से संतोष कुमार (20 साल) रामस्वरूप निवासी सालेहनगर, पदम सिंह (50 साल) पुत्र सामंताराम, निवासी भिलावली, अचंल सिंह (50 साल) पुत्र धमेन्द्र बरबर, सचिन (20) पुत्र भोला निवासी भिलावली को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खेरागढ लाया गया। जहां पर संतोष, पदम सिंह और अंचल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सब बैंड के कर्मचारी हैं। सचिन ने बताया कि बैंड को घुमाते समय करंट गया था। वहीं उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि खतौनी के आधार पर शासन व बिजली विभाग से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें