फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के मासूम सहित जिला अस्पताल में तीन मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। निमोनिया से पीड़ित तीन दिन के मासूम सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। ओपीडी में 605 मरीजों को उपचार दिया गया। 21 मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी बद्रीप्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी कैलाशी देवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। थाना कोतवाली क्षेत्र में राजेश कांटीडेंटल निवासी राजेश भदौरिया की 56 वर्षीय पत्नी सरोज भदौरिया का बुधवार को अचानक रक्तचाप कम हो गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
किशनी थाना क्षेत्र के तरिहा रामनगर निवासी वरुण कुमार की पत्नी विनीता ने तीन दिन पहले एक मासूम को जन्म दिया था। जन्म के बाद ही मासूम निमोनिया की चपेट में आ गया। रविवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया एक मरीज की मौत हुई है। दो मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें