फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से पीड़ित बच्चे सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के शुरुआती प्रभाव से बच्चे सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। वहीं, सांस की बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों की भी हालत खराब हो रही है। लगातार बच्चों और बुजुर्गों की मौतें भी हो रही है। पिछले 24 घंटे में एक बच्चे और दो बुजर्गों ने बीमारी से दम तोड़ दिया। वहीं 18 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। सात मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में 888 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे इनमें सर्दी, जुकाम और सांस की दिक्कत के मरीजों की संख्या अधिक थे। शहर के मोहल्ला गोलाबाजार निवासी हुसैन (11 माह) पुत्र जुबेर को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला अवाबाग कॉलोनी निवासी उमेश कुमार (45) को बीते कुछ दिनों से सर्दी के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने मंगलवार की शाम उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी महेंद्र (55) को सर्दी के चलते पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने मंगलवार की शाम उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि उमेश और महेंद्र को गंभीर हालत में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बच्चे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें