फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क दुर्घटनाओं में घायल महिला सहित दो की मौत

Thu, 05 Dec 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। शहर और करहल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में घायल लाेगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसों के बाद मृतक परिजन ने थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के नगला बाग गांव निवासी बलवीर सिंह ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 17 अक्तूबर को वह पत्नी सीमा देवी को साथ लेकर गंगा स्नान के लिए घटिया घाट फर्रुखाबाद जा रहे थे। ज्याेती रोड बाईपास तिराहा पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरा मुकदमा जनपद हमीरपुर के गांव मांचा निवासी मोहम्म्द फारुख ने करहल थाने में दर्ज कराई। बताया कि पुत्र लतीफ उर्फ जुम्मन अपनी कार से 25 नवंबर को दिल्ली से घर आ रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल क्षेत्र में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्र का इलाज चल रहा था। कुछ दिन इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई। दोनों ही मामलों में सदर कोतवाली और करहल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें