फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में मजदूरी, रात में करते थे लूट: आगरा में पुलिस ने दबोचे तीन लुटेरे, कई वारदात का खुलासा

Thu, 14 Oct 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने बीते एक महीने में लूट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में बदमाशों ने ये कबूल किया है। इनके पास से लूट और चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश होरीलाल, गौरव और गुड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिन में मजदूरी का काम करते थे। रात में हथियारों के बल पर सुनसान रास्तों पर अकेले जाने वाले राहगीरों से लूट करते थे। पुलिस ने लूट और चोरी की कई वारदात का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जलेसर रोड स्थित कनराऊ बार्डर पर बुधवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी तीन बदमाशों के आने की सूचना मिली। बाइक पर बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। बंबे की पुलिया पर बाइक फिसल गई। पुलिस ने सभी को घेराबंदी करके पकड़ लिया। 

आरोपियों ने अपने नाम फिरोजाबाद निवासी गुड्डू उर्फ जयकिशन, होरीलाल उर्फ श्यामसुंदर और बरहन निवासी गौरव बताया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, खोखा, चोरी की तीन बाइक, दो मोबाइल, 4300 रुपये, दो कैन रिफाइंड तेल बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिन में मजदूरी करते हैं। रात में आने-जाने वाले राहगीरों से तमंचा दिखाकर लूट करते थे। उनके निशाने पर सुनसान रास्तों पर अकेले जाने वाले लोग रहते थे। उन्हें आसानी से लूटकर फरार हो जाते थे। 

इन वारदात का खुलासा 
गैंग ने एक महीने पहले बरहन के टेहू गांव के पास बाइक सवार दो लोगों से 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। 20 दिन पहले भी आगरा-जलेसर मार्ग पर बाइक और 1500 रुपये लूटे थे। जलेसर मार्ग पर एक दुकान में चोरी और चार दिन पहले फिरोजाबाद के मक्खनपुर इलाके में बाइक लूटी थी। 
 
ये सामान हुआ बरामद
पकड़े गए बदमाशों से दो 315 बोर तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखा कारतूस, तीन सुपर स्पलेंडर बाइक व दो मोबाइल, 4470 रुपये, दो कैन चंबल सोयाबीन तेल आदि चोरी का सामान बरामद हुआ है। तीन बदमाशों पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें