फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड पर सोमवार की रात एक व्यापारी से तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को उन्हें जेल भेजा गया, बदमाशों के कब्जा से अपाचे बाइक, तमंचा, कारतूस, नकदी व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई के रहने वाले अखिलेश चौहान सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। तभी करहल जाने वाले मार्ग पर नगला जुला से कुछ आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट की वारदात अंजाम दी थी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
बुधवार को सीओ अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता कर तीन लुटेरों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि उक्त तीनों बदमाशों ने ही व्यापारी के साथ वारदात अंजाम दी थी। बताया कि करहल गेट चौकी इंचार्ज सोहन पाल ने एक सूचना पर चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के पास से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम आशीष गिहार, विकास गिहार निवासी गिहार कालोनी करहल और साजन निवासी नवीन मंडी के सामने सदर कोतवाली बताया। इनके कब्जा से एक अपाचे बाइक, 6500 रुपये, एक देसी तमंचा और तीन मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए तीनों ही बदमाशों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें