फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की ईंट का लालच देकर पुलिस से ठगी की कोशिश, अपने ही जाल में फंस गए शातिर

Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • नकली सोने की ईंट का लालच देकर करते थे धोखाधड़ी  
  • कांस्टेबल को सस्ते दाम में ईंट बेचने का दिया था लालच 
विज्ञापन
पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना शेरगढ़ में तैनात एक कांस्टेबल को फोन कर अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहा टटलू गिरोह खुद ही अपने जाल में फंस गया। पुलिस ने नकली सोने की दो ईंटों सहित तीन टटलुओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाने में तैनात कांस्टेबल भरत शर्मा के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सतीश यादव पुत्र रामजीलाल यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना शेरगढ़ बताया। उसने कहा कि वो जेसीबी चलाता है। खोदाई में दो सोने की ईंटें मिली हैं। वो ईंटों को सस्ते दामों में दे देगा। 


उक्त कांस्टेबल ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद सर्विलांस टीम के माध्यम से टटलू गिरोह पर शिकंजे में फंसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले गोपालबाग कोसीकलां निवासी शेर मोहम्मद मोबाइल सेंटर संचालक सूबेदीन ऊर्फ सूब्बी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से नकली सोने की ईंट बरामद

उसने बताया कि गांव के ही अमजद को उसने सिम बेची थी। इस पर पुलिस ने पहले अमजद को तथा फिर रमजान निवासी विशंभरा (थाना शेरगढ़) को नकली सोने की दो ईंटों और तीन मोबाइल के साथ पकड़ लिया। 

एसपी देहात ने बताया कि कांस्टेबल को फोन करने वाले टटलू गिरोह को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए आरोपी सोने की ईंट सस्ते में बेचने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें