फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीगंज में तीन खोखा और दुकान के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीगंज चौकी क्षेत्र में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात दो खोखा सहित तीन दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। वारदात चौकी से महज कुछ ही दूर पर अंजाम दी गईं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नवीगंज चौकी से महज कुछ ही दूरी पर जासमई मार्ग पर स्थित दो खोखा व एक दुकान के ताले तोड़े गए। चोर हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। लेकिन चौकी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। स्थानीय लोगों में अब सुरक्षा को लेकर भय सता रहा है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने शिवम खटीम के खोखा के ताले तोड़ कर करीब 1500 रुपये की नकदी व करीब दो हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
पास ही चंदू राठौर के खोखा का ताला तोड़ कर 2000 रुपये की नकदी व एक हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने उक्त मार्ग पर विकास सिंह की ऑटो पार्टस की दुकान के ताले तोड़ कर मोबऑइल के चार डब्बा चुरा ले गए। बेखौफ चोरों ने गौरव गुप्ता की राशन की दुकान का शटर भी तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। चौकी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थलों का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें