ग्राम भादउ के पास मुस्तफाबाद रोड पर देर रात बस और कार की टक्कर में दुल्हा समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे की वजह तेज रफ्तार रही।
एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव साथा नवीपुर निवासी हीरालाल के बेटे ब्रजेश (20) की बारात थाना जसराना के औरंगाबाद आ रही थी। कार
में ब्रजेश के साथ प्रिंस, चंद्रपाल, श्याम, लवकुश थे।
कार को सत्यवीर चला रहा था। ग्राम भादउ के पास मुस्तफाबाद रोड पर देर रात ग्यारह बजे कार की बस (नंबर यूपी 83 ए टी 1752) से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।