आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ओपीडी में आए दो मरीजों में लक्षण देखते हुए उनके रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं जूनियर डॉक्टर और कैदी की तबियत में सुधार है।
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और बाल रोग विभाग में आए ओपीडी में तीन मरीजों की संभावना पर जांच कराई गई थी। एसएन की लैब में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। चिकित्सक बताते हैं कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन इनके भर्ती करने की जरूरत नहीं है। इलाज के बाद इनकी हालत बेहतर है, इसमें एक बच्चा है और दो वयस्क हैं।
एसएन में भर्ती कैदी की हालत में सुधार है। जूनियर डॉक्टर की हालत भी बेहतर है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित का कहना है कि दो मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट मिली है, अगर और मरीजों में डेंगू मिला है तो उसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।