फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: काॅलेज में प्रवेश लेने का अंतिम माैका, तीन दिन शेष; अब तक 78 हजार ने किया आवेदन

Fri, 17 Jul 2026 10:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थी प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के बाद कॉलेज में आवेदन करते हैं। पोर्टल पर कम विद्यार्थियों के आवेदन आने के कारण कई महाविद्यालयों ने सीधे प्रवेश लेना शुरू कर दिया है। आवासीय संस्थानों के कई पाठ्यक्रमों के लिए बहुत कम आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए तीन दिन का समय शेष रह गया है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश पंजीकरण कराने के लिए 20 जुलाई अंतिम तिथि है। अब तक डेढ़ लाख सीटों के मुकाबले सिर्फ 78 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। तीन दिन में करीब 72 हजार सीटें भरना आसान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


नए सत्र में कई महाविद्यालयों और आवासीय संस्थानों में काफी संख्या में सीट खाली रह सकती हैं। समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थी प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के बाद कॉलेज में आवेदन करते हैं। पोर्टल पर कम विद्यार्थियों के आवेदन आने के कारण कई महाविद्यालयों ने सीधे प्रवेश लेना शुरू कर दिया है। आवासीय संस्थानों के कई पाठ्यक्रमों के लिए बहुत कम आवेदन आए हैं। ऐसी स्थिति में इन पाठ्यक्रमों को आगे संचालित करना विवि प्रशासन के सामने चुनौती होगा।

अधिक सीटें खाली रहने की स्थिति में विवि प्रशासन पंजीकरण और आवेदन की तिथि आगे बढ़ा सकता है। हालांकि, एक बार तिथि पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। विवि की प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय कुलपति के स्तर से किया जाएगा। अभी तीन दिन और आवेदन आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें