फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जांबाजों के हवाई करतबों का साक्षी बनेगा आकाश, मंगलवार को आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 28 Nov 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास 'समन्वय 2022' का आयोजन 28-30 नवंबर तक होगा। इसमें आपदा प्रबंधन पर संगोष्ठी होगी। इसके अलावा फ्लाइंग डिस्प्ले और टेबल टॉप का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वायु सेना स्टेशन का आकाश 29 नवंबर को जांबाजों के हवाई करतबों का साक्षी बनेगा। आसियान देशों की विभिन्न एजेंसियां आगरा में संयुक्त अभ्यास करेंगी। आयोजन 28-30 नवंबर तक चलेगा। तीनों दिन मानवीय सहायता और आपदा राहत पर सेमीनार होंगी। 29 नवंबर को हवाई करतब के माध्यम से क्षमता का प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे। 

विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) का समन्वय-2022 का अभ्यास आगरा वायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं आकस्मिक स्थिति में जान बचाने के उद्देश्य से आयोजित सेमीनार में मल्टी एजेंसी अभ्यास, उड़ानों का प्रदर्शन और टेबल टॉप अभ्यास किया जाएगा। इनमें आसियान देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। नागरिक प्रशासन, सशस्त्र बल, राहत व बचाव एजेंसी आदि शामिल होंगी। 

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय व क्षेत्रीय हितधारकों के संयुक्त दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाएगा। विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित होगा। इसमें आसियान देशों के प्रतिनिधि अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें