फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पूनम हत्याकांड: सगी बहन की हत्या करने वाला निक्कू चौधरी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Mon, 28 Nov 2022 01:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हत्यारोपी निक्कू चौधरी शूटर ओपी और लाला का भतीजा है। उसने अपने चाचा की पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बहन की हत्या की थी। इसके बाद फरार हो गया था। 
विज्ञापन
पूनम का फाइल फोटो, हत्यारोपी निक्कू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के जोगीपाड़ा में बहन की हत्या कर फरार हुए आरोपी निक्कू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रविवार की रात नाटकीय अंदाज में पकड़ा गया। चर्चा है कि आरोपी खुद ही थाने पहुंचा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पिस्टल बरामद हुई है। यह पिस्टल उसके चाचा ओपी और लाला की है। ये दोनों शूटर हैं। 

विज्ञापन


सुपारी किलर ओपी और लाला के सगे भतीजे निक्कू चौधरी ने शनिवार को दिनदहाड़े दो गोलियां मारकर सगी बहन पूनम चौधरी की हत्या कर दी थी। विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी उसने मारने का प्रयास किया था। उनके हाथ में एक गोली लगी थी। बहन-भाई के बीच प्रोपर्टी का विवाद चल रहा था। मायके से आई विधवा भाभी ने भी अपना हिस्सा मांगा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। 

आरोपी के खुद थाने पहुंचने की चर्चा 

पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं। रविवार की रात निक्कू चौधरी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया गया। चर्चा है कि आरोपी खुद शाहगंज थाने पहुंचा। पुलिस को जांच में पता चला था कि हत्या के बाद निक्कू बाइक से पथौली पहुंचा था। वहां उसकी विवाहित बड़ी बहन रहती है। बहन के घर के बाहर काले रंग की स्कार्पियो खड़ी थी। यह स्कार्पियो एक सट्टेबाज की है। 

आगरा पूनम हत्याकांड: देवर से जान बचाने के लिए गली में 100 मीटर तक दौड़ी भाभी, बताया खौफनाक मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कार्पियो से निक्कू शहर से बाहर भागा था। पुलिस पर उसकी गिरफ्तारी का दबाव था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी को पथौली रोड से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने विवाद में हत्या की बात कही है। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें