मैनपुरी। जिले में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार की रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 15 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि बुधवार की रात आई रिपोर्ट में एक किशोरी सहित जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ ने बताया कि शहर निवासी एक किशोरी और एक पुरुष कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं कस्बा करहल निवासी एक पुरुष भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमओ के निर्देश पर तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं जिले में पहले से संक्रमित चल रहे दो लोगों की बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 15 पहुंच गई है। सीएमओ ने जिले के लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना की रोकथाम के लिए सभी डोज नहीं लिए है वे शीघ्र सभी डोज लेना सुनिश्चित करें।