अवैध हिरासत, फिर छोड़े गए
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह सोने के आभूषण कोतवाली के सुमित के पास ले जाकर गलवाते हैं। इसके बाद रकम बांट लेते हैं। सोना टप्पेबाजी से आता है। सुमित भी पकड़ा गया। बाद में मोबाइल व्यापारी को भी चाैकी पर बैठा लिया गया। पांचों को जेल भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद रकम वसूली गई। अवैध हिरासत में रखने के बाद सभी छोड़ दिए गए।डीसीपी सिटी ने बताया कि प्रशिक्षु दरोगा शुभम सिंह, सिपाही प्रशांत और संजीव अत्री को निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी ने बहाने से बुलाया, फिर बीच सड़क पर की ऐसी हरकत; पति को नहीं हो रहा यकीन