फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मौत का जिम्मेदार: शराब पीकर चला रहा था कार, लापरवही में रौंद दिए मासूम; पुलिस जांच में खुलासा

Tue, 29 Aug 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

डौकी के गांव कछपुरा पर 11 मई को कार से हादसा हुआ था। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को चार्जशीट लगाकर गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया है। 
 
विज्ञापन
Agra Accident News (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डौकी में मई माह में गांव कछपुरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन बच्चों के मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगाकर चालक को गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया है। आरोपी अभी जेल में है। इसे हाईकोर्ट से जमानत भी नहीं मिली है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि हादसे का आरोपी कार का चालक आकाश शर्मा नशे की हालत में था। वह बाह के प्रतापपुरा का रहने वाला है। घटना के बाद उसे पकड़ लिया गया था। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हादसे में तीन बच्चों की मौत के केस में आरोपी चालक के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। साक्ष्य के आधार पर गैर इरादतन हत्या में आरोपी बनाया गया है।

यह था मामला

11 मई को हादसा हुआ था। डौकी के गांव कछपुरा में फतेहाबाद मार्ग पर 90 की रफ्तार से दौड़ रही कार ने बस का इंतजार कर रहे गांव बांस महापत के छह स्कूली बच्चों को रौंद दिया था। हादसे में नौ साल की प्रज्ञा, आठ साल के अरविंद और उसकी बहन 14 साल की दीप्ति की मौत हो गई थी। गुंजन, नमन और लावण्या घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - पति मिला न प्रेमी: चार महीने की शादी और प्रेम कहानी, फिर ऐसे आई मौत; घरवालों को भी नहीं हो रही यकीन

पुलिस पर लगाया था लापरवाही का आरोप

बच्चों के परिवार के चंदन तोमर ने बताया कि पुलिस ने पूर्व में लापरवाही की थी। कार में सवार एक ही व्यक्ति को आरोपी बनाया, जबकि और भी लोग सवार थे। निरीक्षक ने बात को दरकिनार किया। हमें कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिली। घायल हुई गुंजन का एम्स में कई दिन इलाज चला था।
विज्ञापन

जांच के बिंदु

1. आरोपी चालक के मेडिकल शराब पीने की पुष्टि हुई।
2. एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अकेला ही कार में दिखा।
3. आरोपी ससुराल में शादी में आया था। रात में शराब पी थी। कार तेज रफ्तार में थी, झपकी आने से हादसा हुआ।
4. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कार में और भी लोग थे। जांच में किसी और के होने के बारे में नहीं हुई पुष्टि।
5. पुलिस ने हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों के बयान लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें