फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में आग से तीन बीघा मटर की फसल जलकर राख

Mon, 13 Apr 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोखरिया में रविवार दोपहर एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तीन बीघा मटर की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन




ग्राम पोखरिया निवासी प्रदीप पुत्र मुंशीलाल के खेत में मटर की फसल पककर तैयार खड़ी थी। दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक खेत से आग की लपटें उठने लगीं। धुंआ और आग देखकर आसपास के ग्रामीण और किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जब तक सफलता मिली, तब तक करीब तीन बीघा मटर की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पकी हुई फसल के नष्ट होने से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान के सर्वे और मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें