आगरा। राधा अष्टमी पर इस बार आयुष्मान योग, रवि योग और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि राधारानी की पूजा के लिए सुबह 11 से दोपहर 1:28 बजे तक का समय उत्तम रहेगा। इसके अलावा सुबह 6:23 से 7:30 बजे, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 1: 01 से 2:09 बजे और विजय मुहूर्त दोपहर 3:28 से 4:37 बजे तक भी पूजन के अच्छा रहेगा।
राधा अष्टमी की सभी मंदिरों में साज-सज्जा की तैयारियां चल रही हैं। रावतपाड़ा स्थित प्राचीन ठाकुर श्री राधा जी वल्लभ महाराज मंदिर में राधारानी का विशेष दरबार सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवक मनीष माहेश्वरी ने बताया कि सुबह 10 बजे रात 10 बजे से राधारानी के चरणों के विशेष दर्शन शुरू होंगे।