फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: परिवार को हुई प्रेम प्रसंग की जानकारी तो प्रेमिका ने करवा दी प्रेमी की हत्या, ऐसे रची साजिश

Fri, 15 Oct 2021 05:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के बसई जगनेर क्षेत्र में तीन अक्तूबर से लापता युवक का शव कुएं में मिला था। उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर युवक की प्रेमिका और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन
थाने में आरोपी युवती और उसके दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी की हत्या करवा कर दी। इसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर को बसई जगनेर क्षेत्र निवासी राहुल नाम का युवक अचानक लापता हो गया था। उसके पिता मुखिया सिंह ने अगले दिन थाना बसई जगनेर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई था। पुलिस राहुल की तलाश में जुटी थी। इस बीच 10 अक्तूबर को गूंगाबाद मार्ग के पास कुएं में एक युवक का शव मिला। 

मुखिया सिंह ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र राहुल सिंह के रूप में की। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने ललिता पुत्री बिजेंद्र, राकेश और चंद्रभान पुत्रगण बिजेंद्र व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच के साथ हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र से भाग रहे थे तीनों आरोपी
गुरुवार रात चेकिंग के दौरान महिला व अन्य के क्षेत्र से बाहर भागने की जानकारी आई। घेराबंदी कर गढ़ी बाजना के बॉर्डर पर युवती ललिता, भाई राकेश और चंद्रभान निवासी तांतपुर अड्डा, गूंगाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों वारदात कबूली कर ली।  

पुलिस के अनुसार आरोपी ललिता ने बताया कि उसका राहुल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी। गांव में बदनामी के चलते परिवार के लोग बहुत गुस्सा थे। इस कारण उसने राहुल को फोन कर रात में मिलने बुलाया था। 

जैसे ही राहुल घर के पास आया तो राकेश ने उसके सर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ललिता और राकेश ने राहुल की लाश को कुएं में फेंक दिया। दूसरे भाई चंद्रभान ने दोनों आरोपियों को छिपाए रखा। वो यहां से दोनों को बाहर भगा रहा था कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें