फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल से कॉलर आईडी में नाम बदलाकर की पच्चीस लाख की ठगी, युवती सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Sep 2018 07:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मथुरा के उमा मोटर्स के मालिक पवन चतुर्वेदी के खाते से 25 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने में एक युवती समेत तीन जालसाज कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, सात जालसाज अभी फरार हैं। पकड़े गए जालसाजों ने उमा मोटर्स का मालिक बनकर यह रकम बैंक से अपने खाते में ट्रांसफर करवाई थी।

विज्ञापन


एक अगस्त को बैंक मैनेजर को मोबाइल पर फोन करके 25 लाख रुपये की मोटी रकम बबलू कुमार के खाते में ट्रांसफर करवाई गई थी। इन जालसाजों ने बड़ी ही चालाकी से गूगल के माध्यम से कॉलर आईडी पर पवन चतुर्वेदी का नाम अंकित कर लिया था। उसके बाद बैंक मैनेजर को पवन चतुर्वेदी बनकर फोन किया था। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी विकास तोमर और सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने मेरठ के गांव सिंधावली निवासी तसव्वर, इंसाफ अली, मेरठ के गांव फलसौना निवासी रूबी को नए बस अड्डे से पकड़ा है। इनके पास से 1.66 लाख रुपये, दो सोने के कड़े, एक लैपटॉप, एक कार, छह मोबाइल, फर्जी कागजात आदि बरामद किए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


इन जालसाजों की है तलाश

गाजियाबाद के न्यू विकास नगर निवासी विनय कुमार उर्फ बबलू, अरुण, दिल्ली के हर्ष बिहार निवासी विजय कुमार, दिल्ली के बुराड़ी निवासी सहगल चाचा, बागपत निवासी मोनू, नोएडा के छलरैला निवासी बबलू और लुधियाना के रघुनाथ एंक्लेव निवासी गुरमीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें