फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर परिजनों के बीच सो रहे युवक को मारी गोली, हत्यारे फरार

Thu, 06 Sep 2018 07:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में कुसमरा के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव विरतिया में घर के बाहर सो रहे युवक की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। विरतिया गांव निवासी रामबहादुर शाक्य का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू अपने चाचा प्रवीन कुमार के घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आसपास अन्य परिजन भी लेटे हुए थे। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 4:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक को घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर रोककर खड़ा हो गया। बाइक पर बैठे युवक ने आकर पिंटू को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन जागे, लेकिन तब तक बाइक सवार हमलावर भाग चुके थे। 

युवक की हत्या की जानकारी होने पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मृतक के भाई इंद्रपाल शाक्य ने बताया कि एक गोली पिंटू के सिर और दूसरी गोली सीने में मारी गई। हत्या क्यों और किसने की परिजन इसकी जानकारी नहीं दे सके।  परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं, पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है।  
विज्ञापन

 
पिता के साथ करता था खेतीबाड़ी  

मृतक पिंटू चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई राजीव दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि मृतक दो अन्य भाइयों और पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने बताया कि युवक ने कक्षा सात पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 
विज्ञापन

 
हत्या क्यों और किसने की परिजन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके हैं। थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।  
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें