फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी

Fri, 13 Mar 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके दोस्त ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनकी पुत्री की थाना रकाबगंज क्षेत्र के बालूगंज निवासी राजा ठाकुर से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती पुत्री की सहेली ने कराई थी। दोस्ती के दौरान आरोपी राजा ठाकुर ने पुत्री के कुछ फोटो खींच लिए। ब्लैकमेल कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। विरोध पर आरोपी जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें