फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेल के बाद ग्रीन गैस ने घटाई पीएनजी आपूर्ति, नए कनेक्शन पर रोक

विज्ञापन
नूरी दरवाजा में पीएनजी आपूर्ति नहीं होने से शोपीस बनी लाइन और मीटर स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में एलपीजी के बाद अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का संकट भी गहराने लगा है। गेल के बाद अब ग्रीन गैस लिमिटेड ने भी आपूर्ति में 20 फीसदी तक की कटौती कर दी है। इस संकट का सीधा असर नए कनेक्शनों पर पड़ा है, जिन्हें फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों को गैस की आपूर्ति कर रही गेल ने 30 फीसदी कटौती का नोटिस जारी किया है तो पीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी ग्रीन गैस की आपूर्ति में भी 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ग्रीन गैस के मुख्य विपणन प्रबंधक किशन कुमार के अनुसार, शहर में वर्तमान में 75 बड़े व्यावसायिक कनेक्शन हैं। इन प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन करीब सात हजार घन मीटर गैस की खपत होती थी, लेकिन अब उपलब्धता घटकर मात्र पांच हजार घन मीटर रह गई है। आपूर्ति में आई इस कमी ने कंपनी के सामने मौजूदा मांग को पूरा करने की चुनौती खड़ी कर दी है। इसी कारण नए आवेदकों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है और नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी गई है।

होटल से लेकर स्कूल कैंटीन में मुश्किल

आपूर्ति बाधित होने से शहर के प्रमुख पांच सितारा होटलों, रेस्तरां और स्कूल-कॉलेजों की कैंटीन में मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस का दबाव कम होने से लो-फ्लेम की समस्या आ रही है, जिससे व्यावसायिक किचन का काम प्रभावित हो रहा है। यही नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में भी खाना बनाने में अब अधिक समय लग रहा है। पेठा इकाइयों को भी नए पीएनजी कनेक्शन देने से स्पष्ट इंकार कर दिया गया है। जबकि नूरी गेट स्थित पेठा इकाइयों में छह साल से लाइन बिछी है। पेठा कारोबारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पीएनजी के मीटर लगे हुए हैं। लेकिन, उनके लिए गैस नसीब नहीं। टीटीजेड के कारण कोयला, लकड़ी जलाने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें