फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्करों और पुलिस के बीच 30 राउंड चलीं गोलियां, 9 गोवंश बरामद किए

Wed, 05 Sep 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन

मैनपुरी के बरनाहल में सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर नौनामई के पास सोमवार की रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। खुद को घिरता देख तस्कर रात के अंधेरे में मैक्स वाहन छोड़कर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने मैक्स से नौ गोवंश बरामद किए हैं। वहीं, 15 गो-तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है। दोनों ओर से करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे क्षेत्र के लोग दहल गए। 

विज्ञापन


पुलिस को सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर नौनामई के पास सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे मैक्स में गोवंश लदाकर ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया। इस पर चालक ने वाहन को तेज कर दिया। पीछा करने पर गो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। साथ ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। 

इस दौरान दोनों ओर से करीब तीस राउंड फायरिंग हुई। अपने को घिरता हुआ देख गो-तस्कर भाग गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें नौ गोवंश पैर और मुंह बांधकर लादे मिले। पुलिस मैक्स में लदे गोवंश को थाने ले गई। बाद में सभी गोवंश को किशनी गोशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से भागे 15 गो तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष जेपी अशोक का कहना है कि वाहन पर लिखे नंबर के आधार पर पुलिस वाहन मालिक और चालक की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की हो चुकी है मौत 

आठ साल पहले बेवर क्षेत्र में डीसीएम सवार गोतस्करों ने पुलिस की जीप को रौंद दिया था। इससे एक सिपाही की मौत हुई थी। होमगार्ड सहित दो सिपाही घायल हुए थे। पुलिस जीप को रौंदने के बाद गो तस्कर मौके से भाग गए थे। जिले में आए दिन वाहनों में लादकर ले जाने वाले गोवंश को पुलिस बरामद करती रही है। 

दो महीने पहले भी हुआ था पुलिस पर हमला 

बरनाहल क्षेत्र गोतस्करों के लिए मुफीद माना जाता है। दिहुली के पास दो महीने पहले पुलिस और गोतस्करों में फायरिंग हो चुकी है। पुलिस ने डीसीएम में लादकर ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद किया था। गोतस्कर मौके से भाग गए थे। दलेलनगर में कई बार पुलिस प्रतिबंधित मांस बरामद कर चुकी है। नौनामई लंबे समय से गो तस्करी के लिए चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें