फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा टीका छूटा...सुरक्षा चक्र टूटा: आगरा में 13 लाख लोगों को नहीं लगी दूसरी डोज, संक्रमण का खतरा

Tue, 28 Dec 2021 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जनपद में 12 महीने से टीकारण अभियान चल रहा है। अब तक 28.60 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। 15.55 लाख लोगों ने दोनों खुराक ली है, लेकिन करीब 13 लाख लोग ऐसे हैं, जिनका दूसरा टीका छूट गया है। 
विज्ञापन
आगरा में 28.60 लाख लोगों को लगी पहली डोज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में 13.05 लाख लोग ऐसे हैं, जिनका कोरोना सुरक्षा चक्र टूट रहा है। इनका दूसरा टीका छूट गया है। समय भी निकल चुका है। ऐसे में एक टीका लगवाने के बाद भी ये लोग सुरक्षित नहीं। संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि जिनका दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है वो बिना विलंब किए टीका लगवाएं।

विज्ञापन

टीकाकरण की शुरुआत जनवरी 2020 में हुई। करीब 12 महीने से टीके लगाएं जा रहे हैं। जिले में 50 लाख की आबादी है। जिसके सापेक्ष बीते 12 महीनों में 28.60 लाख लोगों ने टीके की पहली और 15.55 लाख लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं। पहली और दूसरी खुराक में 13.05 लाख लोगों का अंतर है। यानी 13.05 लाख लोगों ने सिर्फ एक बार टीका लगवाया है। जबकि इनमें 10 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें पहली खुराक लिये तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है। 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन का कहना है कि टीका ही जान बचाएगा। दो टीकों का सुरक्षा चक्र है। दो तरह के टीके लगाए जा रहे हैं। एक कोवैक्सीन जिसमें दूसरी खुराक 28 दिन बाद लेनी पड़ती है। दूसरा कोविशील्ड जिसमें दूसरी खुराक का समय 84 दिन तय है। जिले में अधिकतर लोगों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी खुराक दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना विलंब लगवाएं टीका
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि संभावित तीसरी लहर के लिए टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। जिनका समय पूरा हो चुका है वह बिना बिलंव किए टीके का दूसरा डोज लें। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन खत्म हो गए हैं। सीधे बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीके की दोनों खुराक लेने के बाद अगर कोई संक्रमित होता है तो उसमें गंभीर लक्षण नहीं आएंगे। संक्रमण प्राणघातक नहीं होगा। दूसरी खुराक नहीं लेने वालों का अंतर कम करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

बुजुर्गों के लिए तीसरी खुराक की तैयारी
60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए तीसरी खुराक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को बूस्टर डोज (तीसरी खुराक) के लिए नर्सिंग स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि जिस टीके की पहली और दूसरी खुराक ली है तीसरी खुराक भी उसी वैक्सीन की दी जाएगी। 15 से 18 साल के बच्चों के लिए भी नए साल में टीकाकरण शुरू हो सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें