फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीसरी आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग शुरू, दिखा दमखम

Sat, 07 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मैच के दौरान ​खिलाड़ी व अन्य
विज्ञापन
आगरा। बास्केटबॉल प्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। होली पब्लिक स्कूल और आगरा बास्केटबॉल संघ मिलकर तीसरी आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग करा रहे हैं। आयोजन होली पब्लिक स्कूल परिसर में शुरू हुआ, जहां खिलाड़ियों, कोच और दर्शकों की मौजूदगी ने माहौल को खेलमय बनाया।
विज्ञापन


आगरा ताज बाउंडर्स ने अतुल स्पार्टन को 72-59 से पराजित किया। गायत्री सुपर किंग्स ने 65-48 से होली कोर्ट किंग्स को हराया। कोर्ट योद्धा ने अतुल स्पार्टन को 46-30 से हराया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक कुलविंदर सिंह गिल ने प्रतीकात्मक रूप से बॉल को बास्केट में डालकर किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रितु शर्मा रहीं।
विज्ञापन

आयोजन समिति की ओर से विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर, आयोजन सचिव शमी तोमर, राधा तोमर, शिविका तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष और डॉ. रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह, कन्हैया गोयल, देविका वाहिया, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, निकुंज मित्तल, दानिश बजाज, फादर रंजीत टोप्पो, राजू डेनियल, मुकेश अश्वनी आदि मौजूद रहे।

-
प्रोफेशनल लीग से बदलेगा भविष्य

आगरा। भारतीय बास्केटबॉल फेडरेशन के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने कहा कि प्रोफेशनल स्ट्रक्चर आने से बास्केटबॉल में बच्चों और अभिभावकों का भरोसा बढ़ेगा। बीएफआई इसी वर्ष देश में प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग शुरू करने जा रहा है। खिलाड़ी इसे कॅरिअर के रूप में अपना सकेंगे। बातचीत में उन्होंने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जैसे अवार्ड खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें