फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
औंछा के गांव नगला भाट के एक घर में लगाया गया नकब - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। गांव नगला भाट निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोर कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक भी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला भाट निवासी सोबरन सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही मकान बना कर रह रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों मेें रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। चोर कमरे में टंगी लाइसेंसी बंदूक भी ले गए।
सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब तीन लाख कीमत के जेवर, 80 हजार की नकदी और लाइसेंसी बंदूक चुरा ले गए।
विज्ञापन

घर में चोरी वारदात के समय पूर्व सैनिक बिजली चले जाने की वजह से घर के बाहर चबूतरा पर सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जब नींद खुली और घर के अंदर जाने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा अंदर से बंद किया गया था। अनहोनी की आशंका के बीच वह छत पर चढ़ने के बाद जाल खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर पुलिस को एक बैग व कुछ कपड़े मिले।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने की जांच
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। वहीं डॉग स्क्वॉड ने क्षेत्र में सुरागकशी की। कुछ दूर पर घर से चोरी गए कपड़े आदि मिले। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें