फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई नहीं रोक पा रही केंद्र सरकार

विज्ञापन
कलक्ट्रेट को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्र सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसान सबसे ज्यादा परेशान है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार जनता से जबरन वसूली कर रही है जिसे रोका जाना चाहिए। इन मांगों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा है केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में डीजल और पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि से किसान सबसे ज्यादा परेशान हो रहा है। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे हैं। ज्ञापन में बढ़े हुए दाम वापस लेने की मंाग की गई है। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मनोज कुमार शाक्य, विनोद शर्मा, मुंशीलाल शाक्य, राहुल शाक्य, मनोज चतुर्वेदी, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, धारम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें