फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये चोरी न कर सके तो एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, पुलिस लगा रही सुराग

Fri, 07 Dec 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि नेशनल हाईवे 2 किनारे लगे एटीएम को ही उखाड़े ले गए। शुक्रवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो लोग के होश उड़ गए। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। घटना छाता कोतवाली क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


बदमाश गुरुवार की देर रात हाईवे किनारे अकबरपुर में लगे ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम को उखाड़कर ले गए। पहले मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की मगर जब कामयाब नहीं हुए तो एटीएम को ही उठाकर ले गए। एटीएम में 8 लाख 17 हजार 200 रुपये की नकदी थी।     

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा छाता क्षेत्र में हाईवे पर जीएल बजाज कॉलेज के गेट पर है। बैंक के बगल में बनी दुकान में एटीएम लगा हुआ है। गुरुवार की शाम को जब बैंक बंद हुआ तभी एटीएम बूथ का शटर गिराकर उसे भी बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में चिपकाया टेप

पुलिस का कहना है कि रात को करीब एक से डेढ़ बजे के बीच बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ा और एटीएम तक पहुंच गए। दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनमें एक पर टेप चिपका दिया, जबकि दूसरे को छत की तरफ घुमा दिया। 

माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की है लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो पूरा एटीएम ही ले गए। शुक्रवार को बैंक खुलने पर कर्मचारियों को जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एटीएम उखाड़ने की सूचना से पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया।

एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बैंक के मैनेजर रोहित साहू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। एटीएम में 8 लाख 17 हजार 200 रुपये का कैश था। दो दिन पहले ही एटीएम में पैसा डाला गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें